'भगवान राम व कृष्ण की जन्मभूमि के...', उत्‍तर प्रदेश के स्‍थापना दिवस पर छत्‍तीसगढ़ सीएम साय ने दी बधाई

उत्‍तर प्रदेश का स्‍थापना दिवस राज्‍य की योगी सरकार बड़े धूम-धाम से मना रही है। यूपी सरकार उत्‍तर प्रदेश के स्‍थापना दिवस समारोह 24 से 26 जनवरी तक मना रह है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को अवध शिल्पग्राम से सातवें उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ किया। वहीं भाजपा शासित छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने उत्‍तर प्रदेश के स्‍थापना दिवस की शुभकामनाएं बड़े ही खास अंदाज में दी।

cm

छत्‍तीसगढ़ सीएम विष्‍णुदेव साय ने उत्‍तर प्रदेश स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते लिखा-

भगवान राम व कृष्ण की जन्मभूमि उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक

त्याग, तप, परंपरा, भगवान राम व कृष्ण की जन्मभूमि उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में व मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति, उन्नति व खुशहाली के नये आयाम गढ़ रहा है।

बता दें उत्‍तर प्रदेश के स्‍थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को शुरू हुआ तीन दिवसीय उत्‍तर प्रदेश स्‍थापना दिवस के अवसर पर सीएम ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा

उत्तर प्रदेश आज भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र बिंदु बन रहा है। उत्‍तर प्रदेश दुनिया भर में अपना विशेष स्थान बना रहा है।

इसके साथ ही सीएम योगी ने उत्‍तर प्रदेश की स्‍थापना का इतिहास बताय। सीएम ने कहा

1937 से 1950 तक उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के रूप में नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसके बाद भी प्रदेश को प्रश्नवाचक के रूप में देखा जाता रहा।

अवध शिल्पग्राम से सातवें उत्तर प्रदेश दिवस की शुरूआत करते हुए सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2023-24 का वितरण किया। इसके साथ ही ओडीओपी उत्पादों की ई-मार्केटिंग के लिए 'ओडीओपी मार्ट पोर्टल' की लॉन्‍च किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+