छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कसा RSS पर तंज, कहा, आरएसएस ने भगवान राम को बना दिया रैम्बो
सूरजपुर, 09 मई। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर धर्म की राजनीतिक करने का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भगवान राम के स्वरुप से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि हम भगवान राम को उस व्यक्ति के रूप में मानते हैं और हमेशा राम-राज्य के बारे में सोचते हैं। लेकिन भाजपा और आरएसएस ने बीते सालों में उन्हें एक योद्धा के तौर पर दिखाने की कोशिश की गई है। वहीं तरह भक्ति, ज्ञान और शक्ति के प्रतीक हनुमान को क्रोधित रूप में चित्रित किया जा रहा है, जो कि समाज के लिए अच्छा नहीं है।
Recommended Video

सोमवार को सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा और संघ दयावान, सौम्य भगवान श्री राम को रैंबो और भगवान हनुमान जी को क्रोध के प्रतीक में बदलना चाहती है। भाजपा और संघ दयावान, सौम्य भगवान श्री राम को रैंबो और भगवान हनुमान जी को क्रोध के प्रतीक में बदलना चाहती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पूरे भारत से अप्रैल के महीने में सांप्रदायिक हिंसा के समाचार मिले, लेकिन यह सब आगे नहीं चलेगा ,क्योंकि कांग्रेस वापसी करेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भगवान राम हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं,वह साकार और निराकार दोनों हैं। भारत ने भगवान राम को कई रूपों में स्वीकार किया है ,जिसमे कबीर के राम, तुलसी के राम तो कभी शबरी के राम भी दिखाई देते हैं। भगवान राम हर भारतीय केकी आत्मा में बसते हैं। भगवान राम सबके लिए अलग रूपों में हैं। किसान , आदिवासी ,बुद्धिजीवी और भक्त उन्हें अलग-अलग रूप में देखते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रभु राम को महात्मा गांधी ने अपने भाव में देखा था, इसलिए उनके आखरी शब्द हे राम थे ,बापू रघुपति राघव राजा राम का स्मरण करते थे। लेकिन आज बीजेपी और संघ एजेंडा तय करके मर्यादा पुरुषोत्तम राम को एक आक्रामक योद्धा के रूप में बदलकर उन्हें रैंबो बना दिया है। सीएम भूपेश ने आगे कहा कि हनुमान जी ज्ञान, नम्रता,भक्ति के प्रतीक हैं, अगर आप हनुमानजी के पुराने चित्रों को देखेंगे , तो वह ध्यान मुद्रा में हैं। लेकिन भाजपा और आरएसएस के पोस्टर में वह क्रोधी और आक्रामक तरीके से दर्शाये जा रहें है।
यह भी पढ़ें महिला को डांटते CM भूपेश का वीडियो वायरल, BJP बोली,सीएम नायक के अनिल कपूर की जगह अमरीश पुरी बन गए
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications