सूबेदार, SI, प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की CM भूपेश बघेल ने EC से मांगी अनुमति
दिवाली के पावन पर्व के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग से अपील की है कि सूबेदार/उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर/भर्ती की मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी करें।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, सूबेदार/उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर/भर्ती की मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी करने के लिए माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर के आदेशानुसार हमने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति प्राप्त करने का आग्रह किया है। 975 पदों के लिए हो रही इस भर्ती प्रक्रिया के नतीजे आयोग की अनुमति मिलते ही घोषित कर दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ प्रशासन की ओर से इस बाबत एक पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखा गया है। पत्र में लिखा गया है कि माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के परिपालन में आदर्श आचार संहिता की अवधि में परीक्षा परिणाम जारी किए जाने, नियुक्त एवं पदस्थापना आदेश जारी किए जाने की अनुमति भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त किए जाने हेतुए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 7 वंबर को की गई। इस बाबत निर्वाचन आयोग से अनुमति लेने के लिए कहा गया है।
बता दें कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे में 975 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद ही आगे बढ़ाई जा सकती है। वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद ही इसकी अनुमति दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications