Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ प्रवास, बाबा प्रियदर्शी राम जी का किया दर्शन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साधु संतों का बड़ा आदर करते हैं। वह आज रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन सुबह की पहली किरण के साथ बनोरा आश्रम पहुंचे ,जहाँ उन्होंने आश्रम में पहुंचकर सबसे पहले अघोरेश्वर बाबा राम जी की प्रतिमा के दर्शन करने के बाद आश्रम में बाबा प्रियदर्शी राम जी से आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की।

cg news

इस अवसर पर सीएम साय ने कहा कि साधु संतों का आशीर्वाद होना मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है। साधु संतों के आशीर्वाद से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है जिससे पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।

आध्यत्मिक मूल्यों एवम संस्कारों की पाठशालाहै "अघोर गुरु पीठ बनोरा"

छत्तीसगढ़ में अघोर पंथ का बीजारोपण करने वाले वाले अघोरेश्वर के शिष्य बाबा प्रियदर्शी राम ने तीन दशक पहले रायगढ़ के पूर्वांचल स्थित ग्राम बनोरा में इस ट्रस्ट की नींव रखी थी, तब से लेकर आज तक यह ट्रस्ट राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। माना जाता है कि मनुष्य को आत्मिक रूप से शक्तिशाली बनाने के लिए अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की स्थापना तीन दशक पहले की गई थी।

बाबा प्रियदर्शी राम ने बनोरा से जुड़ी अन्य शाखाओं का शिवरीनारायण, डभरा, चिरमिरी, अंबिकापुर सहित अन्य प्रांतों में भी विस्तार किया। बनोरा से जुड़ी सभी शाखाओं में मानव सेवी गतिविधियां निरंतर संचालित हो रही हैं। बनोरा ट्रस्ट से जुड़ी सभी शाखाएं आस पास क्षेत्र के मौजूद जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को जीवन की मूलभूत आवश्यकता शिक्षा, चिकित्सा या आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा देकर समाज कल्याण के लिए क्षेत्र में विशेष भूमिका निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: आधी रात कोसमनारा पहुंचे CM विष्णुदेव साय, हठयोगी का लिया आशीर्वाद, जानिए कौन हैं सत्यनारायण बाबा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+