छत्तीसगढ़: 'BJP डबल डिजिट क्रॉस नहीं कर पाएगी', अखिलेश प्रताप सिंह ने किया दावा
छ्त्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। दूसरे चरण के मतदान को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश प्रताप सिंह वैशावी नगर विधानसभा में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि महादेव ऐप मामले में सीएम भूपेश बघेल का नाम एक साजिश के तहत लाया गया है। मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ सिर्फ फायदे के लिए चाहिए। उन्हें लोगों के कल्याण से कुछ मतलब नहीं है।

अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनता ने अपना विश्वास दिखा दिया है, जिससे बीजेपी डबल डिजिट क्रॉस नहीं कर पाएगी। उसके विधायक दो अंक में भी नहीं पहुंच पाएंगे। उनके नारे जुमले हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार तो बीजेपी के लिए शिष्टाचार है।
बीजेपी को सत्ता अपने मित्रों के लिए चाहिए- अखिलेश प्रताप सिंह
कांग्रेस की भूपेश सरकार ने कहा कि कि नक्सल इलाके में आदिवासी में फैक्ट्री को प्राइवेट कंपनी को नहीं बेचा जाना चाहिए। प्रदेश सरकार को ही दे दो, लेकिन नहीं बीजेपी को यहां सत्ता जनता के लिए नहीं चाहिए। उनको सत्ता अपने मित्रों के लिए चाहिए, जितनी माइंस हैं फैक्टरियां हैं उनको सौंपने के लिए चाहिए।
बीजेपी अपने वादों पर नहीं रहती- अखिलेश प्रताप सिंह
अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि गाड़ी उनकी, पैसा उनका, लोग उनके, जांच करने वाली टीम उनकी। ये सब चीजें यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बदनाम करने के लिए की गई है। बीजेपी खुद अपने वादों पर नहीं रहती, हर साल नौकरियां, खाते में पंद्रह लाख आए क्या।
यह भी पढ़ें- MP Chunav से सपा के लिए शत्रु बन गई Congress! टीकमगढ़ में अखिलेश यादव बोले- 'इनने धोखा दिया सावधान रहना'












Click it and Unblock the Notifications