MP Chunav से सपा के लिए शत्रु बन गई Congress! टीकमगढ़ में अखिलेश यादव बोले- 'इनने धोखा दिया सावधान रहना'

MP Chunav Samajwadi Party: खेलेंगे और खेल भी बिगाड़ेंगे। लगता है मध्य प्रदेश चुनाव मैदान में समाजवादी पार्टी इसी मूड में हैं। पार्टी चीफ अखिलेश यादव के तेज तर्रार बयान भी कुछ ऐसा ही इशारा कर रहे हैं। इंडिया गंठबंधन में पड़ी दरार के बाद अखिलेश अब कांग्रेस के खिलाफ खुलकर बोलने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे हैं।

एमपी के टीकमगढ़ जिले में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी रैली करने पहुंचे अखिलेश यादव ने बीजेपी-कांग्रेस को खूब खरी-खोटी सुनाई। कांग्रेस को तो यह तक कह डाला कि 'ये बहुत चालू पार्टी हैं'। हमें धोखा दिया और हमें पहचाना ही नहीं। अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए जनता से कहा कि कांग्रेस को वोट मत देना, वह बहुत चालू पार्टी है। सावधान रहें।

अखिलेश यादव ने टीकमगढ़ के जतारा में सपा प्रत्याशी आरआर बंसल के समर्थन में एक जनसभा में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बंसल जी बेमतलब ही दुखी थे कि कांग्रेस ने धोखा दे दिया। जब कांग्रेस ने हमें धोखा दे दिया तो तुम कहां हो बंसल जी। जिनकी उम्र 80 साल हो वो हमें कैसे पहचानेंग। हमारी किसी से कोई नाराजगी नहीं है।

MP-Chunav-SP-chief-Akhilesh-Yadav-Congress-are-cunning

80 साल उम्र वाले पहचानेंगे नहीं
सपा प्रमुख ने कहा कि हम यह मानते हैं कि 80 साल की उम्र वाले वो कभी-कभी पहचानेंगे नहीं। यह गलती हमारी है कि हमने 80 साल वालों पर भरोसा कर लिया कि वो हमें पहचानेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हमारी शुरुआत ऐसी ही रहेगी और हम लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि बुजुर्ग और नौजवान हमारा साथ देंगे। हम लोग जातीय जनगणना कराना चाहते हैं। भाजपा और कांग्रेस की बातों पर मत आना। अब कांग्रेस भी जातीय जनगणना की बात करने लगे हैं। कांग्रेस ने जातीय जनगणना की बात इसलिए कही, क्योंकि उनका सारा वोट भाजपा में चला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+