हार के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बोले, कांग्रेस ने दिया है खैरागढ़ की जनता को झांसा

Chhattisgarh BJP state president Vishnudev Sai said, Congress has given a bluff to the people of Khairagarh

रायपुर,16 अप्रैल। खैरागढ़ उपचुनाव जितने के बाद एक तरफ जहां कांग्रेस के खेमे में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, तो वहीं भाजपा में निराशा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बीजेपी इस जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने खैरागढ़ के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को जीत की बधाई भी
दी है ।

vishnudev say

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि भाजपा भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जनता के हित में लगातार संघर्षरत करती रहेगी। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र के सभी 29 बिंदुओं पर अमल करे ,इसके लिए भाजपा भूपेश बघेल सरकार के विरुद्ध संघर्ष करने तैयार हैं। साय ने कहा कि मै भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की संघर्ष क्षमता को नमन करता हूं और उनके पार्टी प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ , जिन्होंने इस चुनाव में सत्ता और उसके चाटुकार प्रशासन की तानाशाही और कांग्रेस के कारनामों का जमकर मुकाबला किया है ।

यह भी पढ़ें खैरागढ़ का रण जीतने के बाद सीएम भूपेश का बड़ा बयान, खतरे में है पूर्व सीएम रमन सिंह का राजनीतिक भविष्य

विष्णुदेव साय ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने अनैतिकता की सारी हदें पार कर दी। कांग्रेस ने प्रशासन का खुलकर दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ का चुनाव कांग्रेस पार्टी ने नहीं बल्कि प्रशासन ने लड़ा है ,क्योंकि इस चुनाव में सरकारी मशीनरी का सौ प्रतिशत दुरुपयोग किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के हथकंडों और अनैतिक दुष्प्रचार की विजय और लोकतंत्र की पवित्रता पर डाका है। अगले साल होने वाले चुनाव में पूरे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की अलोकतांत्रिक तरीके अपनाकर जनता को छलने वाली सरकार सफाया करने के लिए के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता संघर्ष करेंगे।

यह भी पढ़ें कांग्रेस ने जीता खैरागढ़ उपचुनाव, यशोदा वर्मा बनी खैरागढ़ विधायक, छत्तीसगढ़ हुए कांग्रेस के 71 विधायक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जनता को झांसा देकर सत्ता हासिल की थी, अब जनता के साथ हर मुद्दे पर वादाखिलाफी कर रही है , कांग्रेस ने यही झांसेबाज़ी खैरागढ़ उपचुनाव में भी की है। साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र के सभी बिंदु भूपेश सरकार की विफलता के दस्तावेज हैं। बीते साढ़े तीन सालों में कांग्रेस की सरकार ने अगर कोई काम किया होता तो खैरागढ़ उपचुनाव में जनता से 29 नए वादे करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब तक कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में किये वादे पुरे नहीं कर पाए हैं। इसलिए खैरागढ़ उपचुनाव के घोषणा पत्र में किये गए वादे पूरे होने होंगे और इन वादों को पूरा करवाने के लिए भाजपा जनता के साथ मिलकर सड़क की लड़ाई लड़ेगी।

यह भी पढ़ें Hanuman Jayanti 2022: छत्तीसगढ़ में है एक मंदिर, जहां होती हैं हनुमान जी की स्त्री के रूप में पूजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+