खैरागढ़ का रण जीतने के बाद सीएम भूपेश का बड़ा बयान, खतरे में है पूर्व सीएम रमन सिंह का राजनीतिक भविष्य
खैरागढ़ का रण जीतने के बाद का बड़ा बयान,
रायपुर 16 अप्रैल। कांग्रेस ने राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ उपचुनाव पर विजय हासिल कर ली है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की जीत से गदगद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए जीत के कारण बताये। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर जमकर हमला बोला।
Recommended Video

कांग्रेस का वोटिंग प्रतिशत बढ़ा
खैरागढ़ जीतने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मीडिया से मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस को खैरागढ़ में पिछली बार की तुलना में 56 हजार से अधिक मिले हैं। कांग्रेस ने इस बार कुल 87 हजार वोट हासिल किये हैं, जबकि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को केवल 31 हजार वोट मिले थे। उन्होंने कहा कि इसप्रकार कुल वोट के प्रतिशत में 53 प्रतिशत वोट केवल कांग्रेस को मिले हैं।

2023 में भी फाइनल भी जीतेंगे:सीएम भूपेश
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब तक चार उपचुनाव हुए हैं, इन सभी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सीएम ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है ,जब साढ़े तीन साल के बीच चार उपचुनाव हुए हों। सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़ उपचुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल बता रही थी , जिसमें उन्हें करारी पराजय झेलनी पड़ी है । सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आगे जब 2023 में विधानसभा चुनाव होगा, तो भी कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आयेगा।

खैरागढ़ बन जायेगा जिला
सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान ने भाजपा की तरफ से कई स्टार प्रचारक जिसमे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल थे ,इसके बावजूद भी खैरागढ़ की जनता ने कांग्रेस पर ही अपना भरोसा जताया है । खैरागढ़ को नया जिला बनाने के वादे पर उन्होंने कहा कि हम खैरागढ़ की जनता से किया गया वादा पूरा करेंगे।

पूर्व सीएम रमन सिंह पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि खैरागढ़ की जीत के बाद सबसे अधिक नुकसान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को होगा,क्योंकि अब उनका राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ गया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि खैरागढ़ को जिला बनाना एक विषय हो सकता है, किन्तु वह जीत हार का पैमाना नहीं है। भाजपा ने भी अपने कार्यकाल में 9 जिले बनाये थे, उन जिलों में मुंगेली को छोड़कर वह जिले में चुनाव हार गए ।
यह भी पढ़े जानिए कौन हैं यशोदा वर्मा? जिन्होंने जीता छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ उपचुनाव












Click it and Unblock the Notifications