Chhattisgarh: भाजपा प्रवक्ता रंजना ने किया राहुल गांधी पर कटाक्ष, चुनाव में आती है गरीबी बातें

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजस्थान में एक चुनावी सभा में एक झटके में देश से गरीबी मिटाने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले 55 सालों तक देश में सत्ता रही कांग्रेस को चुनाव में गरीबों की याद आती है। इतिहास गवाह है कभी भी कांग्रेस ने देश से गरीबी हटाने कोई काम नहीं किया बल्कि गरीबों को हटाओं का नारा देती रही । वोट बैंक की राजनीति करने वाले कांग्रेसियों ने देश को दोनों हाथों से लूटा है । उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सीधे पूछा है कि देश से गरीबी मिटाने के लिए क्या उनके हाथ अलादीन का चिराग लग गया है ? या फिर दिन में सपने देख रहे हैं ? राहुल गांधी के पास देश को लेकर कोई विजन ही नहीं है।

bjp cg 600 jpg

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में गरीब और गरीब होते गए । उनके लिए कोई ठोस कार्य योजना आखिर क्यों कांग्रेस नहीं बना पाई । कांग्रेस नहीं चाहती है कि देश से गरीबी हटे बल्कि वह तो गरीबों को ही हटाना चाहती है। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केवल जुमलेबाजी करते हुए देश की जनता को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं । राहुल गांधी को खुद नहीं पता होता है कि वो क्या कह रहे हैं । उन्होंने कहा कि ज्यादातर विदेश यात्रा में रहने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तो देश का कुल बजट कितना है यही पता नहीं है। हिन्दुस्तान की गरीब महिलाओं को गरीबी से निकालने उन्हें साल में एक लाख रुपये देने की बात चुनावी सब्जबाग दिखाने जैसा है। आखिर कहां से लाएंगे इतनी बड़ी रकम? जो देश के कुल बजट से भी कहीं ज्यादा होगा ? देश की जनता को अब कांग्रेस पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं रहा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा आज देश में मोदी जी की गारंटी चल रही है । 2014 के बाद केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली पार्लियामेंट में कहा था कि उनकी सरकार और गांव और गरीबों के लिए समर्पित रहेगी और उसे कर दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ सालों में ही देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला है । जबकि कांग्रेस की मानसिकता विकास और विरासत से पूरे देश की जनता वाकिफ है । किसानों को समृद्ध करने मोदी जी की सरकार दिनरात काम कर रही है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कसा तंज, मोदी लहर में कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत न जब्त हो जाए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+