छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली सूची, जानिए CM भूपेश ने क्या कहा ?

BHUPESH BAGHEL VIJAY BAGHEL: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भाजपा ने दुर्ग लोकसभा सीट के सांसद विजय बघेल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा इस इस सूची पर पहली प्रतिक्रिया में केवल इतना कहा है कि मुझे पता चला है कि भाजपा ने 21 लोगों की सूची जारी की है,लेकिन सूची में कुछ ख़ास नहीं है।

bhupesh baghel

ज्ञात हो कि 90 विधानसभा सीट वाले छत्तीसगढ़ में इस साल चुनाव होने हैं। भाजपा ने सबसे पहले प्रथम सूची जारी करके माहौल को गरमा दिया है। भाजपा सीएम भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन से विजय बघेल को सीट से टिकट देकर मुकाबले को रोचक बना दिया है।


भाजपा ने भूलन सिंह मरावी को प्रेमनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्थे, रामानुजगंज से रामविचार नेताम, लुन्द्र से प्रबोज भींज, खरसिया से महेश साहू, खल्लारी से अल्क चंद्राकर, अभानपुर से इन्द्रकुमार साहू, राजिम से रोहित साहू, सिहावा से श्रवण मरकाम, दांडा लोहरा से देवलाल हलवा ठाकुर, पाटन से विजय बघेल, धर्मजागढ़ से हरिश्चन्द्र राठिया, कोरबा से लखनलाल देवांगन, मरवाही से प्रणव कुमार मरपच्ची, सरायपाली से सरला कोसरिया, खैरागढ़ से विक्रांत सिंह, खुज्जी से गीता घासी साहू, मोहला-मानपुर से संजीव साह, कांकेर से शाराम नेताम, बस्तर मनीराम कश्यप को उम्मीदवार बनाया गया है।

Recommended Video

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली सूची, जानिए CM भूपेश ने क्या कहा ?

    इसे भी पढ़ें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विजय बघेल, चाचा-भतीजे के बीच होती आई है सियासी जंग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+