छत्तीसगढ़:भाजपा किसान मोर्चा ने धान खरीदी की मियाद बढ़ाने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
रायपुर ,18 जनवरी। छत्तीसगढ़ मे बीते कई दिनों तक हुई बेमौसम बारिश के कारण कई स्थानों पर बीते सप्ताह धान खरीदी रुक गई थी। हालांकि मौसम के साफ होने के साथ एक बार फिर धान खरीदी शुरू हो गई, धान खरीदी के लिए निर्धारित मियाद 31 जनवरी को समाप्त हो रही है। इसके कारण किसान चिंतित हैं।हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जितने भी किसानों के पास टोकन रहेगा, उनसे धान खरीदी की जरूर की जाएगी। लेकिन मामले मे अब सियासत होनी शुरू हो गई है। भाजपा किसान मोर्चा ने राजभवन जाकर धान खरीदी की मियाद बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मे इस साल 105 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य है। अब तक 69.17 लाख टन खरीदी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पूर्व ACB चीफ जी पी सिंह का बड़ा बयान, मुझपर पूर्व सीएम रमन सिंह को फंसाने का था दबाव
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ और भाजपा किसान मोर्चा के एक दल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय वृद्धि और असमय बारिश से फसल मुआवजा शीघ्र देने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा,भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सोमेश पांडेय , शिरीष तिवारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें NRDA नहीं चुका सका 317.79 करोड़ का कर्ज, बैंक ने किया
किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से धान खरीदी के लिए केवल 2 माह दिसंबर और जनवरी की समय सीमा तय की गई है। जिसमें बीते 28 और 29 दिसंबर और जनवरी के दूसरे सप्ताह में बेमौसम बारिश होने के कारण खरीदी प्रभावित होने से प्रदेश भर के लगभग एक तिहाई से ज्यादा किसान अभी तक अपनी उपज की बिक्री नहीं कर पाए हैं। चूंकि धान खरीदी के लिए केवल 9 दिन का वक़्त बचा है , राज्य सरकार को किसानों को मुआवजा दिए जाने के साथ सरकार को धान खरीदी नीति के अनुसार धान खरीदी की तारीख को बढ़ाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications