Chhattisgarh: होली के बहाने भूपेश बघेल पर बीजेपी ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कार्टून
Chhattisgarh BJP: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने कार्टून के माध्यम से बघेल को लबरा यानि झूठा करार दिया है। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स खाते में पोस्ट पर छत्तीसगढ़ी में लिखा है कि लबरा के लबारी कभू नई छूटे, राजनांदगांव के जनता ये भ्रष्टाचारी ला कभू नई भूले।

इस पोस्ट का हिंदी में अर्थ है कि झूठ बोलने वाला कभी झूठ बोलना नहीं छोड़ता है, राजनांदगांव की जनता भ्रष्टाचारी को कभी नहीं भूलेगी। ज्ञात हो कि भूपेश बघेल पर महादेव एप मामले में कथित तौर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं,जिसकी जांच ईडी कर रही है। इस कार्टून में पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर होली के बहाने गहरा तंज कसा गया है।
इधर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कोई भी समझदार या होशियार नेता बीजेपी की टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहता, यही कारण है कि अब तक दो दर्ज से ज्यादा नेताओं ने टिकट जारी होने के बाद अपने नाम वापस ले लिए हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- जो राम का नही, वो देश में काम का नही












Click it and Unblock the Notifications