Chhattisgarh: भूपेश बघेल ने 300 रुपये बढ़ाया विशेष अनुदान, सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल
छत्तीसगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने अपन हड़ताल वापस ले ली है। यह हड़ताल सीएम भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद खत्म की गई है।
रायपुर, 26 अगस्त।छत्तीसगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। यह हड़ताल सीएम भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद खत्म की गई है। गौरतलब है कि बीते 20 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से के निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफ़ाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री की तरफ से मासिक मानदेय में 300 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी पर सहमति के बाद अंशकालीन स्कूल सफ़ाई कर्मचारी कल्याण संघ ने अपना अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल को आज वापस ले लिया है, और काम पर लौट गए हैं। हड़ताल वापस लेने संबंधी सहमति व सूचना पत्र संघ की ओर से आज सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपा गया है।

गौरतलब है कि संघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष दो बिंदुओं पर समस्या रखते हुए निदान की माँग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता से विचार करते हुए राज्य के स्कूलों में कार्यरत अंशकालीन स्कूल सफ़ाई कर्मियों के मासिक मानदेय में विशेष अनुदान के तहत 300 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की स्वीकृति प्रदान की थी। इस मौके पर अंशकालीन स्कूल सफ़ाई कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल के अलावा स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय श्री सुनील कुमार जैन, अतिरिक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय श्री जे.पी. रथ, सहायक संचालक श्री एम. रघुवंशी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें Ghulam Nabi Azad resigns: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल बोले, कांग्रेस में तो सब 'आजाद' ही होते हैं












Click it and Unblock the Notifications