CHHATTISGARH: अब सिविल सेवा में 100 अंकों का होगा इंटरव्यू, भूपेश बघेल कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले

CHHATTISGARH CABINET: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक खत्म में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में निर्णय हुआ है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए राशि जारी होगी, वेटिंग लिस्ट को समाप्त किया जाएगा। 2011 के सर्वे सूची में जिन परिवारों का नाम नहीं था, उन 47090 परिवार को आवास सुविधा के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

BHUPESH BAGHEL 1200 CABINET

इसी प्रकार सभी नए भर्ती वाले लोगों को 100 फ़ीसदी वेतन मिलेगा, स्टाइपेंड वाली व्यवस्था समाप्त होगी। सिविल सेवा में 150 अंकों की जगह 100 अंकों का इंटरव्यू होगा, बांध सुरक्षा अधिनियम के तहत अभियंता नियुक्त होंगे, वाहन का मूल्य अब निर्माता और तय टैक्स पर तय होगा। सेरीखेड़ी में मंत्रालय कर्मचारी के अलावा न्यायिक, विस और राजभवन के कर्मचारी को भवन मिलेगा। शराब को बोटलिंग में अब दूसरे प्लेयर भी काम कर सकेंगे।

ज्ञात हो कि कि आज राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर थे, वे युवा मितान क्लब के सम्मेलन में शामिल हुए थे, उसके बाद उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक भी ली थी। राहुल गांधी के दिल्ली रवाना होने के बाद आनन फानन में कैबिनेट की बैठक निवास में आयोजित की गई जिसमें कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है।

गौरतलब है कि भाजपा पीएम आवास को लेकर हमेशा ही कांग्रेस सरकार पर हमलावर रही है, जिसको सारी राशि देने का वादा करके और वेटिंग लिस्ट समाप्त करने का निर्णय लेकर भाजपा से उस मुद्दे को छीनने के लिए बड़ा दांव खेल दिया है।

यह भी पढ़े CG: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला 'राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+