छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत ने जाहिर की उनकी आखरी इच्छा, जानिए क्या है वो !
Chhattisgarh Assembly Speaker Charandas Mahant expressed his last wish, know what he is!ांग्रेस के वरिष्ठ नेता , पूर्व केंद्रीय मंत्री , छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत , राज्यसभा सांसद , चरणदास महंत , राज्
रायपुर,13

राज्यसभा सांसद बनना है महंत की आखरी इच्छा
लोकसभा सांसद, केंद्रीय मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विधायक जैसे पदों पर रह चुके महंत का कहना है कि उन्होंने सब जगह काम कर लिया है, इसलिए एक शौक है कि वह राज्यसभा में भी जाएं, मेरी इच्छा है कि मरने से पहले एक बार राज्यसभा सांसद बनूं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत इससे पहले भी राज्यसभा सांसद बनने की इच्छा सार्वजनिक तौर पर जाहिर कर चुके हैं ,इसलिए महंत राजनीतिक चर्चाओं में बने हुए हैं। महंत की इच्छा पर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही कह चुके हैं कि किसे लोकसभा का टिकट देना है,किसे राज्यसभा का,किसे विधानसभा का,कौन राज्य में रहेगा और कौन दिल्ली जायेगा, यह सब आलाकमान ही तय करता है।

छाया वर्मा और रामविचार नेताम हो रहे हैं सेवामुक्त
दरअसल इस साल जून के महीने में कांग्रेस सांसद छाया वर्मा और बीजेपी सांसद रामविचार नेताम का कार्यकाल खत्म होने वाला है। दोनों राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के कारण छत्तीसगढ़ से फिर 2 लोगों को राज्यसभा भेजा जायेगा । छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के 70 एमएलए हैं,इसलिए यह लगभग तय है कि राज्यसभा सांसद के चुनाव के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवारों को सफलता मिलेगी।
इस बीच एक रोचक सवाल यह भी उठता है कि अगर डॉ.चरणदास महंत को राज्यसभा भेजा जाता है,तब उनके स्थान पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के पद पर किसे नियुक्त किया जायेगा।
पिछली बार राज्यसभा सांसदों के चुनाव के समय बस्तर की आदिवासी नेत्री फूलोदेवी नेताम और राष्ट्रीय नेता केटीएस तुलसी को चुना गया था, उस वक़्त भी सीएम भूपेश बघेल ने इच्छा प्रकट की थी कि प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की सांसद बनें, लेकिन यूपी चुनाव के कारण ऐसा हो न सका। हालांकि इस बार पूरी उम्मीद है कि प्रियंका गांधी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। उम्मीदवारों के नाम पर आखरी फैसला सोनिया गांधी को लेना है।

महंत की दावेदारी पड़ेगी,कई नेताओं को भारी
राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के लिए 5 सीट तय हैं। मौजूदा समय में कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम, केटीएस तुलसी ,छाया वर्मा और भाजपा से सरोज पांडेय,रामविचार नेताम राज्यसभा सांसद हैं। छाया वर्मा और रामविचार नेताम का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अगले सांसद के लिए चुनाव होंगे। क्योंकि कांग्रेस के पास छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी भरकम बहुमत है, लिहाजा यह तय है कि इन दोनों सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ही जीत हासिल करेंगे। सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन,वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू पहले से इस दौड़ में शामिल है। लेकिन पार्टी के सर्वमान्य नेता के तौर पहचान रखने वाले डॉ. चरणदास महंत की राज्यसभा जाने की इच्छा जताये जाने के बाद समीकरण बदल जायेंगे।
यह












Click it and Unblock the Notifications