Chhattisgarh Results: एग्जिट पोल से उलट साबित हो रहे परिणाम, जानिए क्या थे सर्वे में आंकड़े?
Chhattisgarh Results Exit Polls Vs Actual Results: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणामों की तस्वीर साफ हो चुकी है। सत्ता में वापसी का दम भरने वाली कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है। इसी के साथ उन तमाम एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणी भी फेल होती नजर आई है, जिन्होंने कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में वापसी के संकेत दिए थे।
90 विधानसभा सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। हालांकि इस बार बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी, जिसमें बीजेपी ने बाजी मारते हुए फिर से सत्ता में कब्जा कर लिया है।

चुनाव आयोग के ताजा आकड़ों के अनुसार बीजेपी ने अब तक 30 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 23 पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी के साथ कांग्रेस अब तक सिर्फ 13 सीटों पर जीती है, जबकि 22 सीटों पर बढ़त बरकरार है। ऐसे में जानिए किस-किस एग्जिट पोल्स में क्या परिणाम दिखाए गए थे।
आइए छत्तीसगढ़ के सभी एग्जिट पोल पर ग्राफिक्स के जरिए डालते हैं एक नजर
- Times Now-ETG के Exit Poll में कांग्रेस के 52 सीटें जितने का अनुमान जताया था। वहीं बीजेपी को सिर्फ 36 सीटों पर समेट दिया था।
- India Today Axis My India के Exit Poll के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बीजेपी से कड़ी टक्कर मिल सकती है. राज्य में कांग्रेस को 45 सीटें मिलने का अनुमान था. जबकि, बीजेपी को 41 मिलने का अनुमान जताया था।
- ABP C Voter Exit Poll के मुताबिक बीजेपी को 47 सीटों के जितने का अनुमान लगाया था, जबकि बीजेपी को 42 सीटें दी थी।
- INDIA TV-CNX के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 51 सीटें और बीजेपी को 35 सीटें दी थी।
- Republic TV- Matrize के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 48 और बीजेपी के खाते में 38 सीटों के जाने का अनुमान जताया था।
- Today's Chanakya के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 57 और बीजेपी को 33 सीटों पर दिखाया था।
- TV 9 Bharatvarsh- Polstrat के पोल में कांग्रेस को 45 सीटें दी थी, जबकि बीजेपी के खाते में 40 सीटों के आने का अनुमान लगाया था।
- Jan Ki Baat के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 48 और बीजेपी को कांग्रेस को 40 सीटें दिखाई थी।
- दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 50 तक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था, जबकि बीजेपी के खाते में 40 सीटों के जाने का अनुमान लगाया था।
देखिए ग्राफिक्स के जरिए क्या थे असल आंकड़े और अब परिणाम की हकीकत












Click it and Unblock the Notifications