Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh: मां बम्लेश्वरी के दरबार में रुकेंगी 8 एक्सप्रेस ट्रेनें, डोंगरगढ़ में नवरात्रि तक मिला स्टॉपेज

राजनांदगांव, 24 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में भारतीय रेलवे ने क्वांर नवरात्रि के दौरान भक्तों को एक बड़ी राहत दी है। प्रदेश में रद्द होते ट्रेनों की खबरों के बीच रेलवे ने राजनांगांव जिले में मां बम्लेश्वरी के प्रसिद्ध तीर्थ डोंगरगढ़ में श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की सुविधा दी है। लेकिन यह सुविधा रेलवे ने सिर्फ नवरात्रि के लिए दी है। फिलहाल एक्सप्रेस ट्रेनों से स्टॉपेज मिलने से श्रद्धालु अब माता बम्लेश्वरी के दर्शन से वंचित नही रहेंगे।

TRAIN CHHATTISGARH

रायपुर के लोगों को मिलेगा लाभ, गोंदिया-दुर्ग मेमू का किया विस्तार
गुरुवार देर शाम रेलवे ने डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 8 एक्सप्रेस ट्रेनो का स्टापेज यह आदेश जारी किया है। इससे दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वालों को बड़ी राहत मिली है। नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचने के लिए ट्रेन ही सबसे सरल माध्यम है। इसके साथ ही रेलवे ने 22 सितंबर से रद्द की गई हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस को बहाल कर दिया गया है। इसके अलावा रायपुर के यात्रियों को डोंगरगढ़ तक पहुंचाने के लिए गोंदिया-दुर्ग मेमू ट्रेन का विस्तार रायपुर तक किया गया है।

maa bamleshveri

नवरात्रि तक डोंगरगढ़ में इन ट्रेनों के थमेंगे पहिये
छत्तीसगढ़ के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ डोंगरगढ़ में रेलवे ने 8 एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थाई स्टापेज दिया है। सभी ट्रेन 5 -5 मिनट के लिए डोंगरगढ़ में रुकेंगी।बये ट्रेनें 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ही रुकेंगी जिसके बाद यह पूर्व अनुसार ही संचालित होंगी। इस दौरान डोंगरगढ़ स्टेशन में हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस, कुर्ला- हटिया एक्सप्रेस, पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस, जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस, बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस, चेन्नई-एक्सप्रेस, पुरी-कुर्ला एक्सप्रेस, कुर्ला-पुरी एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थाई स्टापेज दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में 66 ट्रेनें की गई रद्द, अधिकतर इसी रुट के
दरअसल छत्तीसगढ़ में रेलवे ने कुछ समय पहले ही 66 एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे लाइन कनेक्टिविटी के नाम पर 29 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया था। इसमें कई ट्रेनें डोंगरागढ़ होकर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों मरण जाती थी। इस तरह ट्रेनों के रद्द होने से दर्शनार्थियों को बड़ी समस्या हो सकती थी। क्योंकि अधिकतर यात्री ट्रेनों से ही डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। बीते दिनों पहुंचे रेल यात्री सेवा समिति के सदस्यों के सामने छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने त्योहारी सीजन , नवरात्र पर्व को देखते हुए ट्रेनें बहाल करने की मांग की थी।
रायपुर और नागपुर में टिकट काउंटर की बढ़ेगी संख्या
रेलयात्रा के माध्यम से पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को टिकट के लिए घन्टो इंतजार नही करना पड़ेगा क्योंकि डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन समेत रायपुर और भिलाई में टिकट काउंटर की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इससे यात्रियों को टिकट डोंगरगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों को सही समय पर टिकट मिल सकेगी। इसके साथ साथ नागपुर की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए नागपुर रेलवे स्टेशन में अलग से टिकट काउंटर बनाया जा रहा है।

कोरोना काल के बाद हो रहा, भव्य मेले का आयोजन

डोंगरगढ़ में कोरोना काल के बाद पहली बार मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस मेले में शामिल होने लाखों लोग हर साल पहुंचते हैं। जिला प्रशासन एवं डोंगरगढ़ मंदिर समिति ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। लेकिन ट्रेनों के रद्द होने से मेले में इस बार संकट मंडरा रहा था। लेकिन अब लाखों श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। इसके साथ अतिरिक्त भीड़ को रोकने के लिए गार्डन व अन्य दर्शनीय स्थल का निर्माण किया गया है।

dongergarg mela

रायपुर से लेकर राजनांदगांव तक पदयात्रियों के लिए बनाया गया ट्रैक
छत्तीसगढ़ में डोंगरगढ़ तक पद यात्रा करने वाले पदयात्रियों के लिए। रायपुर जिला प्रशासन व दुर्ग जिला प्रशासन ने मिलकर रायपुर से लेकर दुर्ग तक और साथ ही राजनांदगांव में भी सड़क के किनारे अलग से ट्रैक तैयार किए गए हैं। इस ट्रैक में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। लगभग 4 फीट के ट्रैक में डोंगरगढ़ जाने वाले भक्त पदयात्रा करेंगे। इसके साथ ही सड़कों के किनारे डोंगरगढ़ पहुंचने वाले पदयात्रियों के लिए सेवा पंडाल लगाए जा रहे हैं। जहां मेडिकल, भोजन से लेकर पदयात्रियों के आराम की व्यवस्था रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+