CG: गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की 46 यूनिट शुरू, 2,16,919 लीटर प्राकृतिक पेंट का हुआ उत्पादन
Gobar Paint: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए स्थापित गौठान तेजी से ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित होने लगे हैं।
राज्य सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक गौठानों में विविध आयमूलक गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ नवाचार के रूप में गोबर से प्राकृतिक पेंट का उत्पादन तेजी से होने लगा है। वर्तमान में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए 46 यूनिटें शुरू हो चुकी है।

क्रियाशील यूनिटों के माध्यम से अब तक 2,16,919 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 1,70,498 लीटर प्राकृतिक पेंट के विक्रय से 3 करोड़ 53 लाख एक हजार रूपए की आय हुई है। राज्य में फिलहाल 63 प्राकृतिक पेंट की इकाईयों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 50 इकाईयां निर्मित हो चुकी है, जबकि 46 इकाईयों में पेंट उत्पादन किया जा रहा है। निर्माणाधीन 13 पेंट यूनिटों की स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है। शीघ्र ही शेष 17 यूनिटों में पेंट उत्पादन शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 12 करोड़ 72 लाख रूपए का करेंगे भुगतान












Click it and Unblock the Notifications