छत्तीसगढ़: दसवीं एवं बारहवीं के नतीजे आज, इस वेबसाइट पर देखें परीक्षा परिणाम

CG Board: बोर्ड परीक्षा में छत्‍तीसगढ़ में साढ़े छह लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षाएं दी है। छत्तीसगढ़ में दो हजार 418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

cg result

CG School Result: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज 10 मई को दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की मुख्य परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम शिक्षा मण्डल के सभागृह में घोषित करेंगे। परीक्षा परिणाम मंडल की
https://www.cgbse.nic.in एवं https://www.results.cg.nic.in पर जारी किया जायेगा।

ज्ञात हो कि दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में छत्‍तीसगढ़ में साढ़े छह लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षाएं दी है। छत्तीसगढ़ में दो हजार 418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दसवीं में तीन लाख 37,293 छात्रों ने परीक्षा दी है, वहीं बारहवीं में तीन लाख 27935 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाएं 31 मार्च को पूरी हो गई थी। परीक्षाओं के बीच में ही कापियों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया था। माशिमं मई के दूसरे पखवाड़े तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा है। पिछले साल भी 14 मई को दसवीं-बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया था।

यह भी पढ़े CG News: सीएम भूपेश से मुलाकात के बाद पंचायत सचिवों ने खत्म की हड़ताल, अनुपूरक बजट में शामिल होगी मांगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+