छत्तीसगढ़ः युवती ने महिला समूह से की 70 लाख की ठगी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ठग ने महिला समूह को लोन दिलवाने का लालच दिया और फिर करीब 50 से ज्यादा महिलाओं से लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। पीड़ित महिलाओं को जब ठगी का एहसास हुआ तब सभी महिलाओं ने जिले के एसपी और कलेक्टर को आवेदन देकर न्याय की मांग की।

chattisgarh mungeli fraud with woman group of 70 lakhs rupees

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंगेली में महिला समूह की महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। जहां समूह की महिलाओं के नाम से फर्जी तरीके से लोन निकलवा कर आरोपी महिला विनीता जोगी फरार हो गई है। शारदा महिला समूह की अध्यक्ष विनीता जोगी पर 70 से 80 महिलाओं से लगभग 70 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। जिले के सोनार पारा में रहने वाली विनीता जोगी पर ठगी का यह आरोप लगा है।

वहीं ठगी की शिकार महिलाओं ने न्याय की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी विनीता ने अलग-अलग बैंकों से इन महिलाओं के नाम से लोन लेकर पूरी राशि अपने पास रख लिया और बैंक की किश्त खुद निपटाने को की बात कही। लेकिन जब कई महीनों तक किश्त नहीं जमा हुआ तो इन महिलाओं के घरों पर बैंक कर्मी पहुंचने लगे और किश्त जमा कराने का दबाव बनाने लगे। इससे परेशान होकर पीड़ित महिलाओं ने कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+