छत्तीसगढ़ के रायपुर में कोहरे के साथ बढ़ी ठंड, बस्तर और बिलासपुर समेत कई जिलों में तेजी से गिरेगा पारा

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के पहाड़ी क्षेत्रों से सटे हुए ज‍िलों में गुलाबी ठंड का असर नजर आने लगा है। सुबह और शाम के साथ रात में भी सर्दी का एहसास होने लगा है। वहीं द‍िन में तेज धूप राहत दे रही है।

बस्तर और बिलासपुर सह‍ित आसपास के मैदानी इलाकों में द‍िन में अभी भी गर्मी पड़ रही है। मौसम व‍िभाग ने रायपुर सह‍ित प्रदेश के सभी ज‍िलों में जल्‍द ही तापमान में ग‍िरावाट दर्ज क‍िये जाने की संभावना जताई है।

CG Weather News:

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी तथा ठंड में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर सबसे ठंडा रहा और कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के जानकारी अनुसार चक्रवाती तूफान का प्रभाव छत्तीसगढ़ में कुछ विशेष पड़ने की संभावना नहीं है। इसके चलते 25 अक्टूबर को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगरीय क्षेत्र के बाहर ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। मौौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। नगरी क्षेत्र के के विभिन्न जगह में अब गर्म कपड़ों का स्टाल लगाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

न्यूनतम तापमान

1- रायपुर 13.7 डिग्री सेल्सियस
2- पेंड्रा रोड 15.4 डिग्री सेल्सियस
3- अंबिकापुर 16.9 डिग्री सेल्सियस
4- दुर्ग 17.0 डिग्री सेल्सियस
5- बिलासपुर 18.6 डिग्री सेल्सियस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+