CG News: अडानी पर ईडी छापा क्यों नहीं मारती, छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई पर बोले सीएम भूपेश बघेल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह के शब्दों में क्रोनोलाजी समझिए। राहुल गांधी के बोलने के सवाल के बाद मुकदमा दर्ज हो जाता है।

bhupesh baghel ed

BHUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी के एक्शन को लेकर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसान, व्यापारी, नेता, अधिकारी, सब पर ईडी छापा मारती है, किंतु अडानी पर ईडी छापा नहीं मारती है। नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला, चिटफंड और महादेव एप पर कार्रवाई नहीं करती है, क्‍योंकि इसमें बीजेपी नेताओं के नाम हैं। भाजपा के राष्‍ट्रीय नेताओं के इशारे पर यह सब किया जा रहा है। ईडी को निष्‍पक्ष होना चाहिए।

मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ के लिए रवाना होने से पूर्व एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि अमित शाह के शब्दों में क्रोनोलाजी समझिए। राहुल गांधी के बोलने के सवाल के बाद मुकदमा दर्ज हो जाता है। अडानी के खिलाफ जांच की मांग कर रहे हैं तो भाजपा के लोग कहते हैं कि हमारे खिलाफ कार्रवाई है। क्या अडानी ही बीजेपी है। हालांकि हिडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ने खुद कहा था, यह भारत पर हमला है। इसका मतलब क्‍या समझा जाए।

Recommended Video

    Bhupesh Baghel ने गाय पर ये क्या कह दिया, कौन है Cow Slaughter का जिम्मेदार? | वनइंडिया हिंदी

    छत्तीसगढ़ में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की घोषणा को लेकर बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, किसानों की मांग पर हमने यह घोषणा की है। किसानों की राशि को भाजपा रेवड़ी कहती है। बीजेपी किसान विरोधी है, जनता इन्‍हें सबक सिखाएगी।गौरतलब है कि मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयले पर अवैध उगाही के प्रकरण में जारी धन शोधन जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर फिर से छापा मारा है।

    यह भी पढ़ें CG News: आधुनिक सिंचाई पद्धतियों से मिला किसानों को लाभ, ड्रिप और स्प्रिंकलर ने बढ़ाई आमदनी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+