CG News: सीएम विष्णुदेव साय के विवाह को 33 वर्ष पूरे, पत्नी कौशल्या साय के साथ की पूजा-अर्चना

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने विवाह के 33वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स में उन्होंने इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर इष्टदेव से आशीर्वाद लिया।

ज्ञात हो कि 27 मई 1991 को विष्णुदेव साय का विवाह कौशल्या साय से हुआ था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय है।राजनीति शास्त्र से स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्राप्त कौशल्या साय राजनीति, धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखती हैं।

cg news jpg

विष्णुदेव साय और कौशल्या साय का एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में जनपद सदस्य का चुनाव जीत चुकी कौशल्या साय की राजनीती में अच्छी पकड़ है। इधर सीएम विष्णुदेव साय को उनकी कैबिनेट के मंत्री ओपी चौधरी ने एक्स में बधाई देते हुए लिखा, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं श्रीमती कौशल्या साय जी को वैवाहिक वर्षगांठ की अनंत शुभकामनायें। मैं आप दोनों के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें CG News: 67 वर्ष के हुए नितिन गड़करी, सीएम विष्णुदेव साय दी शुभकामनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+