CG News: 67 वर्ष के हुए नितिन गड़करी, सीएम विष्णुदेव साय दी शुभकामनाएं
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य नितिन गड़करी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।भगवान सिद्धिविनायक से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
ज्ञात हो कि भारत सरकार के सड़क परिवहन-राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज यानी 27 मई को अपना 67 वां जन्मदिन मना रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में नितिन गडकरी का योगदान काफी रहा है। गड़करी को आलीशान सड़कें, एक्सप्रेस-वे और फ्लाईओवर के तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों के कार्य की वजह से उन्हें मोदी सरकार का विकास पुरुष भी कहा जाता है।

नितिन गड़करी एक कुशल वक्ता, कार्यकर्ता और नेतृत्वकर्ता भी हैं। वह किशोरावस्था के दौरान ही आरएसएस के संपर्क में आ गए थे और उन्होंने कई जिम्मेदारियां संभाली। वह 1976 में एबीवीपी में शामिल हुए और छात्र हितों के लिए लगातार संघर्ष किया। वह बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ गए। 24 वर्ष की उम्र में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया था।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी को उनकी जयंती पर किया नमन












Click it and Unblock the Notifications