CG: पीएम मोदी के दौरे से पहले नक्सलियों ने जताई उपस्थिति, कांकेर में आईईडी बरामद

kanker CG: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर बस्तर संभाग के कोने-कोने पर जवान तैनात हैं। सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस सर्चिंग अभियान के दौरान रविवार को जवानों को एक आईईडी मिला है, जिसे बीडीएस की टीम ने डिफ्यूज कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के गट्टाकाल के जंगलों में सुरक्षाबल को हानि पहुंचाने के लिए लगाए गए आईडी बम को जवानो ने निष्क्रिय कर दिया है।

cg news jpg

मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर कोयलीबेड़ा के गटाकाल गांव के निकट सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों की तरफ आईईडी लगाने के बारे में जवानों को खबर मिली। जिसके बाद बीएसएफ 30वीं बटालियन के बल और BDS टीम ने एरिया को घेराबंदी करके गहन सर्च किया। मौके पर IED की बरामदगी हुई,जिसे BDS टीम ने मौके पर ही आईईडी को डिफ्यूज कर दिया।

ज्ञात हो कि बीते तीन वर्षों में आईईडी की चपेट में आने से 12 से अधिक जवान जख्मी हो गए हैं। इसमें एक एक ग्रामीण की भी जान जा चुकी है। सबसे अधिक आईईडी कोयलीबेड़ा और अंतागढ़ ब्लॉक के जंगल और सड़क किनारे से बरामद किया गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक साल 2020 में सबसे अधिक 88 आईईडी बरामद किया गया था,जबकि वर्ष 2021 में यह संख्या घटकर 30 पहुंच गई थी। वहीं साल 2022 में केवल 9 आईईडी बरामद कर जवानों ने उन्हें डिफ्यूज किया।

यह भी पढ़ें पीएम नरेंद्र मोदी बस्तर से चुनावी सभा का करेंगे आगाज, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए मांगेंगे वोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+