CG Election: आचार संहिता के दौरान हो रही सघन निगरानी, अबतक 5 करोड़ से अधिक जप्त
Chhattisgarh Vidhansabha Chunav: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनाव आयोग बेहद सतर्कता बरत रहा है। हर विधानसभा के चप्पे- चप्पे पर निगरानी दलों द्वारा सघन जांच की जा रही है। इस दौरान अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक 16 अक्टूबर तक यह आंकड़ा 5 करोड़ 57 लाख रूपए से अधिक हो गया है। निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है जिसमें 16 अक्टूबर तक 5 करोड़ 57 लाख 18 हजार 352 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रूपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है।
मिली जानकारी अनुसार निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रूपए है। साथ ही 1838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 62 लाख रुपए है भी बरामद किया गया है। सघन जाँच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियों जिनकी कीमत 2 करोड़ 03 लाख 563 रूपए है जब्त की हैं। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 70 लाख रूपए कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में चुनावी तकरार तेज, फिर निकला झीरमघाटी का जिन्न, CM भूपेश ने बीजेपी पर लगाया यह आरोप












Click it and Unblock the Notifications