छत्तीसगढ़ में चुनावी तकरार तेज, फिर निकला झीरमघाटी का जिन्न, CM भूपेश ने बीजेपी पर लगाया यह आरोप
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियों के बीच एक बार फिर झीरमघाटी नक्सल हमले का जिन्न बाहर आ गया है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलवाद की समस्या का ज़िक्र करते हुए बीजेपी पर कटाक्ष किया। सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा की नक्सलियों के साथ साठगांठ है ,इसलिए भाजपा झीरम घाटी में हुए हमले पर जांच नहीं करवाना चाहती है।

यह भी पढ़ें CG NEWS: बिलासपुर कलेक्टर बने IAS अवनीश शरण, कार्तिकेय गोयल को मिली रायगढ़ की जिम्मेदारी
इधर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है ,उनको जांच करने से किसने रोका है? उन्होंने कहा की झीरम के बलिदानियों के प्रति भाजपा की भी संवेदनाएं हैं। बहराहल झीरम घाटी नक्सल कांड का सच समय के साथ अतीत में दफन हो गया है,लेकिन हर चुनाव के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा जरूर होती है।












Click it and Unblock the Notifications