CG: डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे तमिलनाडु, बस्तर आईजी सुंदरराज के पिता को दी श्रद्धांजलि
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री होने के साथ ही गृहमंत्री पद जिम्मेदारी संभाल रहे विजय शर्मा पुलिस के अधिकारी हों या जवान उनके सुख-दुख में साथ खड़े नजर आते हैं। रविवार को उन्होंने बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के पिता के दु:खद निधन पर उनके गृहग्राम सरवनमपट्टी (कोएम्बतूर, तमिलनाडु) जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने शोकाकुल परिजनों से आत्मीय भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। ज्ञात हो कि बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के पिता का पिछले दिनों उनके गृहग्राम सरवनमपट्टी (कोएम्बतूर, तमिलनाडु) में निधन हो गया।

रविवार को उप-मुख्यमंत्री शर्मा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके गृहग्राम पहुंचे। आईपीएस सुंदरराज पी. पर बस्तर आईजी के तौर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नक्सल उन्मूलन की दिशा में बस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में गृह मंत्री श्री शर्मा पितृ शोक का सामना कर रहे बस्तर आईजी सुंदरराज पी और उनके परिजनों के साथ खड़े रहे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान, नक्सल उन्मूलन आगे बढ़कर बताए कांग्रेसc












Click it and Unblock the Notifications