CG: सीएम विष्णुदेव साय ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति और स्वाधीनता आंदोलन के अग्रणी नेता डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 28 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। साय ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद जी ने राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर रहते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्य के कई मार्गदर्शी दृष्टांत छोड़े। उन्होंने गरीब और दीनदुःखियों की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया। राजेन्द्र बाबू के जीवन मूल्य हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

ज्ञात हो कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर, 1884 को बिहार राज्य के सिवान जिले के जीरादेई में हुआ था। एक बड़े संयुक्त परिवार में सबसे छोटे होने की वजह से उन्हें बहुत प्यार किया जाता था। उनका अपनी माता और बड़े भाई महेंद्र से गहरा लगाव था।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications