CG: सीएम विष्णुदेव साय ने लांच किया अपना यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में फाग गीत अपलोड करके दी बधाई
Chhattisgarh Holi: रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो लांच किया। सीएम साय ने लिखा कि पूरा होवत हे गारंटी हर बार, आगे-आगे खुशहाली के होली तिहार, जम्मो प्रदेशवासी ला होली के अब्बड़ अकन बधई अउ सुभकामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली के अवसर पर शनिवार को सीएम निवास से अपना अधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। इसमें अपना पहला वीडियो होली की बधाई वाला 'फाग गीत अपलोड किया। यूट्यूब लॉन्चिंग के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता से जुड़ाव और हमारी सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं और समसामयिक क्रियाकलापों की जानकारी सीधे उनको मिल सके, इसलिए अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है।
इस वीडियो में भाजपा शासन द्वारा चुनाव पूर्व अपने संकल्प पत्र मोदी की गारंटी में किये गए महत्वपूर्ण वादों को पूरा होने की बात बताई गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा देश और प्रदेश के सांस्कृतिक पर्वों का विशेष संज्ञान लेते हुए उन्हें प्रोत्साहन देकर भव्यता के साथ उनका आयोजन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया, भाजपा के पक्ष में कितने के इलेक्टोरल बॉन्ड हुए जारी












Click it and Unblock the Notifications