CG: पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर आरोपों की बाढ़, भाजपा बोली- पहले जनता,अब कांग्रेस के कार्यकर्ता ठुकरा रहे है

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव अरुण सिसौदिया द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव आयोग में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करने को लेकर कांग्रेस के सियासी घमासान पर कड़ा कटाक्ष किया है। श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक तौर पर स्लीपर सेल कहे जाने के बाद से बघेल के खिलाफ कार्यकर्ताओं में बेहद आक्रोश है और अब बघेल के बड़बोलेपन को लेकर वह रोज नया मोर्चा खोल रहे हैं।

cg news

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सवाल किया कि भूपेश बघेल के खिलाफ रोज कोई न कोई शिकायत हो क्यों हो रही है? एक वक़्त सरकार और संगठन में अपनी मनमर्जी चलाने वाले बघेल आज कांग्रेस में शोचनीय दशा में पहुँच चुके हैं और एक दिन भी ऐसा नहीं बीत रहा है कि कांग्रेस में बघेल की फजीहत न हो रही हो। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरप्तारी पर स्यापा मचाने वाले कांग्रेस आलाकमान ने महादेव सट्टा एप घोटाले को लेकर बघेल के खिलाफ हुई एफआईआर पर जिस तरह खामोशी ओढ़ रखी है, उसकी खीझ में बघेल अब अपने ही कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल तक कहकर उन्हें आतंकी समूह का सदस्य बताने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। संजय श्रीवास्तव ने सवाल किया कि क्या बघेल कांग्रेस में स्लीपर सेल की बात स्वीकार कर कांग्रेस को आतंकी संगठन मान रहे हैं?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि राजनांदगाँव के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सबके सामने अपने मुँह पर खरी-खोटी सुनकर और फिर सिसौदिया द्वारा कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष पर कांग्रेस के फंड में 5.89 करोड़ रुपए के घोटाले के खुलासे के बाद से साफ नजर आ रही अपनी हार से बौखलाए पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल बताए जाने को आचार संहिता का उल्लंघन बताकर बघेल पर कार्रवाई की मांग के साथ की गई शिकायत कांग्रेस के भीतर मचे घमासान को सतह पर ला चुकी है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, कोरबा जिला प्रशासन ने किया स्कूलों का टाइम चेंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+