CG BJP: विकसित भारत संकल्प एलईडी रथ की पूजा अर्चना, किरण सिंहदेव ने कहा- यह विश्वास का रथ है

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विकसित भारत संकल्प एलईडी रथ की बुधवार शाम को विधि विधान से पूजा अर्चना कर रवाना किया। एलईडी रथ के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आज 22 एलईडी वाहनों को पूजा के उपरांत रवाना किया इससे पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरवरी में ही इस अभियान के तहत 11 बहनों को रवाना कर दिया था आज इस अभियान को भाजपा ने विस्तार करते हुए प्रचार अभियान और तेज कर दिया हैं।

cg news

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी 11 प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं, जनता के बीच हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बार छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने जा रही हैं और देश में हम मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार जा रहे हैं और तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाना तय हैं। उन्होंने कहा की देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में हम सभी कार्यकर्ता चुनाव में जुट हुए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा का एलईडी प्रचार वाहन प्रदेश के कोने कोने तक नरेंद्र मोदी जी का और विष्णुदेव साय जी का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचेगा।

किरण देव ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सभी लोकसभा के शक्ति केंद्र तक गांव गांव तक जन जन तक भाजपा का प्रचार वाहन पहुंचेगा और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचेगी साथ ही सभी वाहनों में हमने सुझाव पेटी की व्यवस्था की हैं जिसके माध्यम से जनता सुझाव दे सकती हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा की जनता का सुझाव आवश्यक हैं और हमारा नारा भी हैं सबका साथ सबका विकास सब का प्रयास और सब का विश्वास और हमने देश की जनता और छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास जीता हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में BJP सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम विष्णुदेव साय बोले, ये तो बस सुशासन की शुरुआत है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+