Chhattisgarh Election 2023: बीजेपी की दूसरी सूची का काउंटडाउन शुरू, जानें कौन कहां से लड़ सकता है चुनाव?
Chhattisgarh BJP 2nd Candidate List: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सबकी नजरें कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों पर टिकी हैं। ऐसे में भाजपा कभी भी प्रत्याशियों की दूसरी सूची घोषित कर सकती है। दो दिनों तक दिल्ली में हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 50 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी 21 प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है। अभी 90 विधानसभा में से 69 सीटें बाकी है।

सोशल मीडिया में एक सूची वायरल हो रही है। जिसे लेकर ऐसा माना जा रहा है कि ये उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। हालांकि पार्टी ने इसे लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस लिस्ट में बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक भुवनेंश्वर साहू के पिता का नाम सामने आ रहा है। वह साजा से ईश्वर साहू हैं।
इसके साथ ही लोरमी से अरुण साव, धरसीवां से अनुज शर्मा, बसना से संपत अग्रवाल, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण से मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा।
राजनांदगांव से डा. रमन सिंह, रायगढ़ से ओपी चौधरी, कवर्धा से विजय शर्मा, भरतपुर-सोनहट से रेणुका सिंह, नारायणपुर से केदार कश्यप।
तखतपुर से धर्मजीत सिंह, रामपुर से ननकी राम कंवर, कुरूद से अजय चंद्राकर,रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत समेत अन्य सीटों के प्रत्याशियों का नाम लगभग तय माना जा रहा है।
खबर अनुसार चुनावी मैदान में केंद्रीय मंत्री-सांसद चुनाव में उतरेंगे। इसके साथ ही वर्तमान के सभी 13 विधायकों को भी टिकट मिलेगी। बैठक में छत्तीसगढ़ से प्रदेश बीजेपी के प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी डॉ मनसुख मांडविया, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी और विजय शर्मा शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications