CG: भाजपा नेता शिवरतन शर्मा विपक्ष पर हमला, कहा- कांग्रेस का चरित्र ही है दूसरों का हड़पना

Chhattisgarh News: भाजपा के छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस का चरित्र ही है कि दूसरों के हक के छीनना और उसे हड़पना अगर मौका मिले तो वे भ्रष्टाचार करने से भी नहीं चूकते। इसका जीता जागता उदाहरण जनता ने कांग्रेस की भूपेश सरकार के 5 सालों में बखूबी देखा और सुना है। कांग्रेसियों की लूट-खसोट और सत्ता पाते ही जमकर भ्रष्टाचार करके अपनी तिजोरी भरने की भूख इस कदर बढ़ जाती है कि वे अपने कार्यकर्ताओं तक को नहीं छोड़ते हैं।

cg news

कांग्रेस की सरगुजा से लोकसभा प्रत्याशी रश्मि सिंह पर भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा, एक कांग्रेसी नेता ने ही रश्मि सिंह पर अपनी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने शशि सिंह, और उनकी मां पुष्पा देवी सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत की है। इसकी पोल पट्टी जब जनता के सामने खुल गई है तो बौखलाए कांग्रेसी उल्टा चोर कोतवाल वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रहे है। जो निंदनीय और तुच्छ और कांग्रेसियों की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। अपने पार्टी के अंदर मचे घमासान और गुटबाजी को संभालने के बजाए कांग्रेसी हर चीज के लिए भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों की बुद्धि उस समय घास चरने चली गई थी, जब उनके पार्टी के पदाधिकारी ने कांग्रेस के फंड में करोड़ों रुपए गबन करने का सबूत सहित आरोप लगाए थे। क्या, हुआ उस मामले को भी संज्ञान में लेने के बजाए कांग्रेस ने भूपेश बघेल के सलाहकार रहे विनोद वर्मा को बचाने का काम किया। किसके इशारे पर कांग्रेस पार्टी के फंड के पैसे में गबन किया गया है। नियम विरूद्ध पार्टी के फंड में घपलेबाज पदाधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। इसे भी सरगुजा ही नहीं प्रदेश की जनता जानना चाहती है। आज जब कांग्रेस पार्टी के नेता ने कांग्रेस प्रत्याशी पर रायपुर में जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इसकी बकायदा थाने में शिकायत की है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को जैसे सांप सूंघ गया है और फिर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें CG: शहीद जवान के परिजनों को मिलेगी 30 लाख रुपए अनुग्रह राशि, छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार मिली मंजूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+