CG: भाजपा नेता ने रामू जगदीश कांग्रेस पर कसा तंज, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पर कही यह बात
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू जगदीश रोहरा ने नक्सलवाद के खिलाफ विष्णुदेव साय की सरकार की निर्णायक लड़ाई को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि इस लड़ाई से कांग्रेस में बेहद निराशा का माहौल है। रोहरा ने कहा कि कभी कांग्रेस उन नक्सलियों के मारे जाने के सबूत मांगती है जिनके मरने की पुष्टि खुद नक्सली नेता कर चुके होते हैं और जब भाजपा की विष्णु देव सरकार पुनर्वास की नीति के लिए नक्सलियों से सुझाव मांगती है तो भी कांग्रेस उसे पर सवाल खड़े करती है।
रामू जगदीश रोहरा ने कहा कि ना तो कांग्रेस पुलिस बलों द्वारा नक्सलियों के मारे जाने को स्वागत योग्य बता रही है ना ही पुनर्वास नीति के लिए नक्सलियों के सुझाव लेने की प्रशंसा कर रही है यानी कुल मिलाकर वह छत्तीसगढ़ में नक्सली समस्या के खात्मे में को लेकर उठाए जा रहे किसी भी कदम से नाखुश है निराश है।

यह भी पढ़ें CG: भूपेश बघेल पर बरसे BJP सांसद विजय बघेल, बताया फर्जी बात करने वाला फर्जी आदमी












Click it and Unblock the Notifications