CG: प्रेस कांफ्रेंस में बोले भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव, कांग्रेस की फर्जीवाड़े की आदत गई नहीं

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगाँव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की राजनीतिक दशा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि न केवल कांग्रेस जनता के मन से उतरी है, बल्कि भूपेश बघेल भी जनता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और अब परिवार के लोगों को मन से भी उतर गए हैं, जिनकी भाभी सीमा बघेल ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश कर लिया है। श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर इस बात के लिए हमला बोला कि कांग्रेस द्वारा महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने के नाम पर जो फार्म भरवाया जा रहा है, उसे बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने झूठा बताया है। इससे कांग्रेस का झूठ सबके सामने आ गया है।

cg news

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ के दौरान पत्रकारों से कहा कि भूपेश सरकार के धत्कर्मों और भ्रष्टाचार ने प्रदेशवासियों के मन में गहरा आघात किया हैं। झूठ-फरेब की राजनीति और वादाखिलाफी के साथ-साथ भ्रष्टाचार व घोटालों के सरताज भूपेश बघेल की सरकार से बुरी तरह त्रस्त जनता ने 75 पार का नारा देने वाली कांग्रेस क़ो प्रदेश की जनता ने 35 सीटों पर ला पटका! इधर सरकार जाने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुलकर भूपेश बघेल के खिलाफ जंगी मोर्चा खोल दिया! राजनांदगाँव के कार्यकर्ता सम्मेलन में खूब खरी-खोटी सुनने के बाद अपने ही कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल बताने वाले भूपेश बघेल के शासनकाल में आम कार्यकर्ताओं और महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया था।

श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस से बिलासपुर एवं जगदलपुर की महापौर क्रमशः वाणी राव जी एवं सफिरा साहू ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में महिलाओ का कोई सम्मान नहीं हुआ। महिलाओ से किए गए सारे वादों से कांग्रेस मुकर गई! महिलाओं क़ो 500 देने की बात, चार सिलेंडर देने की बात, महिला स्व-सहायता समूहों के कर्जा माफ़ी की बात कोरा झूठ साबित हुईं!

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुण सिसोदिया ने तो भूपेश बघेल एवं उनके नजदीकियो पर संगठन के पैसो में घोटाला करने का आरोप लगाया। कांग्रेस के ही दिग्गज नेता रहे चंद्रशेखर शुक्ला ने भूपेश बघेल क़ो झीरम घाटी कांड में संदिग्ध बताया। राजनांदगाँव के दिग्गज नेता सुरेंद्र दाऊ ने भी भूपेश दाऊ पर खुले मंच से गंभीर आरोप लगाया, और अब भूपेश बघेल की भाभी ने भाजपा में शामिल होकर बता दिया है कि जनता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ परिवार भी अब भूपेश बघेल के साथ नहीं हैं और पहले जनता, फिर कार्यकर्ता और अब परिवार ने भी छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का बयान, भाजपा का संकल्प पत्र युवाओं को देगा प्रगति के अवसर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+