CG: सीएम विष्णुदेव साय से मिले जशपुर जिले के अनेर सिंह, याद किये साथ गुजारे दिन

Chhattisgarh CM Vishnudev sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को उनके रायपुर निवास में जशपुर जिले के अनेर सिंह मिलने आए। इस खास मुलाकात ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपने विधायकी और संघर्ष के दिनों की याद दिला दी। अनेक यात्राएं, अनेर सिंह के दुलदुला निवास में गुजारे दिन, राजदूत की सवारी, 90 के दशक के पुराने किस्से-कहानियां और घर-परिवार की जब बातें हुई, तो मानो सब कुछ मुख्यमंत्री के आंखों के सामने तैरने लगा।

जशपुर जिले के ग्राम सिरिमकेला के रहने वाले अनेर सिंह दरअसल पिछले 15-20 सालों से कान की समस्या से ग्रसित है और उन्हें सुनने में कठिनाई होती है। धीरे-धीरे उनकी श्रवण क्षमता कम हो गई। मुख्यमंत्री साय को जब यह बात पता चली, उन्होंने तत्काल अनेर सिंह को रायपुर मिलने बुलाया और स्वयं उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया।

cg news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनेर सिंह से ढेर सारी बाते की, उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने यंत्र लगाने के बाद पूछा आवाज आत हे, सुनात हे। सिंह ने जवाब दिया अब अच्छे से आवाज आ रही है और इसे चलाना भी सीख गया हूं।

उन्होंने मुख्यमंत्री को पहले जैसा पाकर अपनी खुशी भी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा अपनों से मुलाकात हमेशा सुखद होता है। उन्होंने सिंह से जशपुर आकर मिलने का वादा भी किया। इस दौरान कृष्ण कुमार राय और समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें CG News: डिजिटल क्रॉप सर्वे होगा शुरू, मास्टर ट्रेनरों का हुआ प्रशिक्षण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+