छत्तीसगढ़ में भी मनेगा मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने का जश्न, कई केंद्रीय मंत्री होंगे जनता के बीच- रमन सिंह
रायपुर, मई 29। केंद्र की मोदी सरकार 30 मई को अपने 8 साल पूरे करने जा रही है। इसको लेकर बीजेपी मोदी सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर चुकी है। छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी मोदी सरकार के कामकाज का गुणगान जनता के बीच करेगी और इसके लिए कई केंद्रीय मंत्री आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। राज्य के पूर्व सीएम रमन सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि 1 जून से 15 जून के बीच कई केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ आएंगे।

केंद्रीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे केंद्रीय मंत्री
रमन सिंह ने बताया कि 1 जून से लेकर 15 जून तक मोदी सरकार के कई मंत्री राज्य के दौरे पर आएंगे और इस दौरान सभी मंत्री केंद्रीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार जनता के बीच करेंगे। रमन सिंह ने बताया कि प्रदेश की जनता के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। बूथ स्तर पर जाकर केंद्रीय योजनाओं की उपलब्धि बताएंगे। आपको बता दें कि इससे पूर्व भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कई केंद्रीय मंत्रियों ने छ्त्तीसगढ़ का दौरा किया था।
देशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी बीजेपी
आपको बता दें कि 30 मई को मोदी सरकार के 8 साल पूरे हो रहे हैं। बीजेपी इस उपलब्धि को लेकर देशभर में भी जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। बीजेपी के इस अभियान में केंद्र और राज्य सरकारों के सभी मंत्री और पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधि भाग लेंगे। पार्टी गरीबों के कल्याण और सुशासन की अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करेगी। लोगों को दी जा रही सरकारी सेवाओं के लिए जश्न मनाएगी। 30 मई को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक मदद के तहत चेक वितरित करेंगे और उनके लिए विशेष छात्रवृत्ति की भी घोषणा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications