Bihar Politics: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda का बिहार दौरा, इन 4 प्रमुख बातों पर सियासी चर्चा तेज़, जानिए
Bihar Politics, JP Nadda Patna Visit: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में भाजपा ने राजनीतिक ज़मीन मज़बूत करनी शुरू कर दी है। वहीं पार्टी के दिग्गज नेताओं ने बिहार दौरा भी शुरू कर दिया है, इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दूसरी बार बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। ग़ौरतलब है कि पिछले 9 महीने यह उनका दूसरा दौरा है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे को लेकर चार प्रमुख बातों पर सियासी चर्चा शुरू हो चुकी है। सबसे पहले बीजेपी के 'भीष्म पितामह' कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे।

भाजपा की इसके पीछे की रणनीति पर सियासी चर्चा है कि समारोह के ज़रिए अपने पुराने दिग्गज नेताओं को एक साथ लाना है, क्योंकि पिछली बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनसंघ और भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराज़गी की वजह से विधानसभा चुनाव में बक्सर, रोहतास और कैमूर जैसे क्षेत्रों में चुनावी मात झेलनी पड़ी थी।
इसलिए इस बार भाजपा अपनी पार्टी को ज़मीनी तौर पर मज़बूत करने के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर पुराने नेताओं को सम्मानित करेगी। आपको बता दें कि भारतीय जनसंघ के दौर से पार्टी के संरक्षक स्व. कैलाशपति मिश्र जयंती पर महीने भर जन्म शताब्दी समारोह जेपी नड्डा द्वारा उद्घाटन इसलिए ही कराया जा रहा है।
आपको बता दें कि 5 अक्टूबर 1923 को कैलाशपति मिश्रा का जन्म हुआ था, वहीं 1980 में भाजपा का गठन हुआ था। शुरुआत से ही वह पार्टी को मज़बूत करे चले आ रहे थे। 3 नवंबर 2012 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
कैलाशपति मिश्र के निधन पर बीजेपी के पीएम उम्मीदवार (तत्कालीन गुजरात के सीएम) नरेंद्र मोदी ने 3 नवंबर को श्रद्धांजलि देने के लिए पटना का संक्षिप्त दौरा भी किया था। आपको बता दें कि 2003 से 2004 तक कैलाशपति मिश्र, गुजरात के राज्यपाल भी रहे थे।
जेपी नड्डा के बिहार दौरे को लेकर सियासी गलियारों में दूसरी चर्चा यह तेज़ है कि इसी बहाने भाजपा बिहार में अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाह रही है। वहीं तीसरी चर्चा है कि जेपी नड्डा के बहाने बिहार में ब्राह्मण समुदाय को बिहार में एकजुट रखना भी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर चौथी चर्चा यह है कि नड्डा का ताल्लुक बिहार से है। प्रदेश में भाजपा अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी है, जेपी नड्डा के द्वारा पार्टी यह संदेश देना चाह रही है कि भाजपा में बड़ पदों पर बिहार से जुड़े लोगों को अहमियत दी जाती है।
जेपी नड्डा के बिहार दौरे से भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की हौसला अफज़ाई होगी। बापू सभागर बैठक में आयोजित कार्यक्रम में 8 हज़ार से ज़्यादा शक्ति केंद्रों के प्रभारी, मंडल, ब्लॉक, ज़िला इकाइयों के अध्यक्ष के अलावा पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक समेत MLC भी रहेंगे। इन्हे नड्डा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।












Click it and Unblock the Notifications