छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने झोंकी ताक़त, कल अमित शाह पहुंचेंगे कांकेर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर में 29 नक्सलियों के मारे जाने के बाद अचानक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर और कांकेर का दौरा तय हुआ है। वह 21 अप्रैल की रात रायपुर आ रहे हैं। यहां पहुँचने के बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। इसी के साथ सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव और बाकि मंत्रियों से भी अलग से बात करेंगे। 22 अप्रैल को कांकेर में जनसभा लेने के बाद वे महाराष्ट्र जाएंगे। इधर चुनावी सभाओं में 21 अप्रैल को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन सभाएं होंगी। इसी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की भी दो चुनावी सभाएं होंगी।

amit shah
छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव तीन चरणों में होना है। प्रथम चरण में बस्तर की सीट पर शुक्रवार को मतदान हो चुका है। अब दूसरे चरण के लिए तीन सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके बाद तृतीय चरण में 7 मई को सात सीटों पर मतदान होगा। ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव में लगा दी है। बीजेपी ने लगातार राष्ट्रीय नेताओं की ताबड़‌तोड़ सभाएं तय की है।

राजनांदगांव लोकभा सीट हाईप्रोफाइल हो गई है, क्योंकि यहां से भारतीय जनता पार्टी के संतोष पांडेय के सामने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने यहां पर ताकत लगा दी है। अमित शाह की खैरागढ़ में जनसभा कर चुके हैं। अब 21 अप्रैल को उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा जनतय की गई है,जो खुज्जी में 12.15 बजे होगी। इसके बाद कोरबा में 2 बजे और 4 बजे बेलतरा में सभा होगी। इसके अलावा पीएम नरेंद मोदी 23 को जांजगीर-चांपा और महासमुंद लोकसभा में चुनावी समाएं लेंगे।

यह भी पढ़ें Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का चुनाव संपन्न, बस्तर लोकसभा में 63.78 % मतदान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+