Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का चुनाव संपन्न, बस्तर लोकसभा में 63.78 % मतदान
Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का लोकसभा चुनाव समाप्त हो चुका है। रात 9 बजे तक 63.78 % मतदान हुआ है। बीजापुर में सबसे कम वोटिंग हुई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान का समय तीन बजे तक रखा गया था। इसके साथ ही शेष मतदान केन्द्रों में शाम पांच बजे तक मतदान का समय था, जो शाम 7 बजे तक हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में तीन बजे तक वोटिंग खत्म हो गई थी । नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण से इन विधानसभा के मतदान केन्द्रों में तीन बजे तक ही मतदान किया गया। इस दौरान जो भी मतदाता कतार में लगे थे, उन्हें मतदान के लिए परिसर के भीतर कर गेट पर ताला बंद कर दिया गया। इन स्थानों पर शाम 4 बजे तक चुनाव संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में शाम पांच बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई हुआ। जबकि बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात से सांध्यकाल पांच बजे तक वोटिंग हुई। हालांकि जो भीमतदाता लाइन में लगे थे, वह वोटिंग कर शाम साढ़े 6 बजे तक बाहर निकल गये।
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक , बस्तर लोकसभा के छह विधानसभा सीटों में रात 9 बजे तक सबसे कम मतदान बीजापुर- 41.62 %हुई है। वहीं सबसे ज्यादा बस्तर में 72.81 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि सुबह तक अंतिम आंकड़ा आ सकता है।
रात साढ़े नौ बजे इन विधानसभा सीटों पर इतने प्रतिशत मतदान
(1) बस्तर- 72.81 प्रतिशत
(2) बीजापुर- 41.62 प्रतिशत
(3) चित्रकोट- 73.49 प्रतिशत
(4) दंतेवाड़ा - 67.02 प्रतिशत
(5) जगदलपुर- 65.04 प्रतिशत
(6) कोंडागांव- 72.01 प्रतिशत
(7) कोंटा- 44.71 प्रतिशत
(8) नारायणपुर- 62.28 प्रतिशत












Click it and Unblock the Notifications