छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने किया संयुक्त बयान जारी, अली बाबा 40 चोर से INDI गठबंधन की तुलना

CHHATTISGARH NEWS: रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। सोमवार को एक बयान जारी करके सोनी ने कहा कि अली बाबा 40 चोर की तर्ज पर कांग्रेस ने इंडी गठबंधन बना लिया है। नेशनल हेराल्ड मामले में खुद राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि आज जितने भी इंडी गठबंधन में दल हैं, उन पर भ्रष्टाचार संवैधानिक जांच एजेंसियों ने सच साबित कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के सभी दल घबराए हुए हैं। उन्हें पता है कि पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी और भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र देखने के आतुर है।

bjp cg

सुनील सोनी ने आगे कहा कि इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है पीएम मोदी की गांरटी है। ऐसे में राहुल गांधी ही नहीं सभी विपक्षी पाटिर्यों को यह पता है कि तीसरी बार श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं भारतीय जनता पार्टी के रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी, महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नी लाल साहू, कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी, जांजगीर चांपा के सांसद गुहाराम अजगले ने संयुक्त रुप से कहा कि राहुल गांधी के साथ-साथ इंडी गठबंधन के दल अपने नेताओं पर भ्रष्टाचार को लेकर हो रही कारर्वाई पर अनर्गल प्रलाप कर पीएम मोदी के बारे में दुष्प्रचार करने में जुटे हैं। जब-जब इन दलों पर भ्रष्टाचार पर कारर्वाई होती है, सभी एक-दूसरे से हाथ मिला लेते हैं।

भाजपा सांसदों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 5 साल भूपेश बघेल की सरकार थी, जिसके मंत्री और विधायक के साथ-साथ भूपेश बघेल ने अपने करीबियों और कांग्रेसियों के मिलकर बड़े-बड़े भ्रष्टाचार किए। लेकिन जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए सत्ता से उखाड़ फेंका। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भ्रष्टाचारियों को ही लोकसभा चुनाव में टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें लोकसभा चुनाव के तहत जांच अभियान हुआ तेज, छत्तीसगढ़ में 28 करोड़ की नगदी और वस्तुएं जब्त CHH

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+