बीजेपी सांसद का भूपेश बघेल पर निशाना, कहा- अग्निपथ योजना पर युवाओं को भटका रहे हैं सीएम

रायपुर, जून 26। अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस के विरोध और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक बयान पर बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सीएम के एक बयान की निंदा करते हुए कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी हमेश युवाओं को भटकाने का काम करती है, अग्निपथ योजना को लेकर भी अग्निवीरों के साथ यही किया जा रहा है।

BJP MP Santosh Pandey

बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नशे व अंधकार में डुबने व छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने युवाओं की चिंता करने का अधिकार खो चुकी है। यहां के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के साथ नौकरी देने का वादा कर चुकी कांग्रेस की सरकार ने संविदा से नियमितीकरण की बात कहकर हमेशा छल किया है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता को दगा देने वाली कांग्रेस सरकार ने रेडी टू ईट अभियान से जुड़े लोगों का अधिकार छीना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जिस तरह से युवाओं का उपहास कर रहे हैं और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे है यह बेहद ही निंदनीय है। जिस तरह से वे स्तरहीन बातें कर रहे हैं इसमें कांग्रेस की सोच साफ झलकती है। यही कारण है कि कांग्रेस राज्यों में सिमट कर रह गई है।

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि महान क्रांतिकारी सुभाषचंद बोस के सपने को साकार करने वाले प्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अग्निवीर व अग्निपथ अभियान के माध्यम से राष्ट्र के युवाओं को एक दर्शन व राष्ट्रभक्ति के दिशा में मजबूती से प्रशस्त किया है। उन्होंने मांग की है कि यूपी हिमाचल जैसे अन्य राज्यों में अग्निपथ अभियान से जुड़े युवाओं को स्थानीय पुलिस व सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में रोजगार की प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+