CG: भाजपा नेता शिवरतन शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पर किये कड़े प्रहार

Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने मंगलवार को रायपुर में कहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का मानसिक संतुलन ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है। पीएम मोदी के सिर फोड़ने वाले बयान के बाद फिर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लेकर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है। पीएम मोदी को डिफाल्टर कह कर महंत ने राजनीतिक शुचिता की सारी हदें तोड़ दी है। इसकी शिकायत के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर उन पर एफआईआर दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की हिदायत के बाद भी महंत और कांग्रेस पार्टी के नेता आए दिन पीएम मोदी को सिर फोड़ने, गाली देने सहित उनके व्यक्तिव को लेकर अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल कर रहे है। इसके लिए चरण दास महंत जी आप कब माफ़ी मांगेंगे।

cg news

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने चरणदास महंत से सवाल पूछते हुए कहा कि 2018 के चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया तो क्या उसके लिए भूपेश बघेल को डिफाल्टर कहेंगे? क्या वादे पुरे नहीं करने के लिए चरणदास महंत सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को डिफाल्टर कहेंगे? क्या झूठे वादे करके सत्ता पाने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं को चरणदास महंत डिफाल्टर कहेंगे? उन्होंने कहा कि हाथ में मैया गंगा की सौगंध खाने वाली कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया। इसके साथ ही बेसहारा महिलाओं को 500 रुपए पेंशन वादा भी पूरा नहीं किया। जनता भी समझ चुकी है कि कांग्रेस झूठे जनघोषणा पत्र से पहले वोट लेती है फिर सत्ता में आने के बाद लूट खखोट और भ्रष्टाचार में जुट जाती है। प्रदेशवासियों के साथ धोखा देने वाली कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ी धोखेबाज और डिफाल्टर है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की अधिकांश गारंटियों को प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार ने महज तीन माह में पूरा कर दिया है। भाजपा की सरकार ने अपने वादे के मुताबिक किसानों को 17 हजार करोड़ रुपए धान के पिछले दो वर्षों के बकाया बोनस एवं अंतर की राशि के लिए किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दिया है। महतारी वंदन योजना की दो किश्तों का भी भुगतान कर दिया गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों से तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपए में करने की घोषणा भी कर दी हैं। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को बनाने की स्वीकृति दे दी गई हैं। इसके साथ ही बाकी वादों को जल्द ही पूरा करेंगे। इस बात को कांग्रेस पार्टी समझ रही है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी अब चुनाव लड़ने के बजाए बार-बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लेकर दुष्प्रचार कर रही है और जब जनता कांग्रेस के दुष्प्रचार को समझ गई है तो कांग्रेसियों ने अब गाली देना शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों को पता है कि विधानसभा चुनाव की करारी हार के बाद इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का छत्तीसगढ़ से पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ भाजपा का कांग्रेस पर पलटकर, मुंगेरीलाल की तरह सपने देख रही है कांग्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+