सीएम विष्णु देव साय का वीडियो एडिट करने पर भाजपा ने की शिकायत, कांग्रेस पर बोला हमला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वीडियो एडिट कर उसे प्रचारित करने के खिलाफ भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने आज सिविल लाइन थाने में शिकायत की।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा मुख्यमंत्री के द्वारा 3 अप्रैल को महासमुंद में मंच से दिए गए उद्बोधन से छेड़छाड़ कर कांग्रेस पार्टी के राजनांदगांव प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए वोट अपील करते हुए दिखाया गया है, जो न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन एवं मुख्यमंत्री शविष्णु देव साय की छवि धूमिल करने का प्रयास भी है।

CM Vishnu Dev Sai

कांग्रेस के इस कृत्य से निजी तौर पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय बेहद आहत हैं और उन्हें मानसिक संताप हुआ है। इसलिए सोशल मीडिया में जारी उक्त वीडियो बनाने वाले के विरुद्ध अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही करने एवं उक्त सोशल मीडिया साईट चैनल को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कांग्रेस बुरी तरह चुनाव हार रही है इसीलिए अब वह इस प्रकार के कृत्य कर रही है यह कांग्रेस की हताशा, निराशा है। ऐसे कृत्य करने पर कांग्रेस के लोगों पर अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए और तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने अपनी शिकायत में कहा कांग्रेस पूरी तरह से मानसिक दिवालियापन का शिकार है व राजनीति के निम्नतम स्तर पर उतर आई है। आदिवासी समाज से आने वाले प्रदेश के सरल सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के वीडियो एडिट करना जनता स्वीकार नहीं करेगी। प्रदेश की जनता इसका करारा जवाब देगी।

प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष जयंती पटेल,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,निर्वाचन आयोग समिति प्रमुख विजय शंकर मिश्रा,सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडे, रसिक परमार प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता,अमित साहू शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+