CG: भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने दाखिल किया नामांकन, नामांकन रैली में सीएम विष्णुदेव साय हुए शामिल
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया 12 अप्रैल से आरम्होभ गई है। जिसके तहत आज दुर्ग लोकसभा के प्रत्याशी विजय बघेल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान विजय बघेल के विजय के रथ को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटो को जीतकर भाजपा की प्रचंड जीत दर्ज किए जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल जी की नामांकन रैली में सम्मिलित हुआ। रैली पश्चात हुई जनसभा में दुर्ग की देवतुल्य जनता ने अपार जनसमूह के रूप में उपस्थित होकर स्पष्ट संदेश दे दिया है कि प्रदेश में कमल खिलने वाला है, नरेंद्र मोदी को जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने वाली है।
सभा के बाद नामांकन रैली भी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता ढोल बाजे के साथ कलेक्ट्रेट तक पंहुचे। इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल पांच लोगों के साथ अंदर जाकर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि जनता का रुझान भाजपा के साथ है।
यह भी पढ़ें CG: भाजपा ने किया सीएम विष्णुदेव साय का वीडियो जारी, कांग्रेस से पूछा सवाल, इसमें अपमान जैसा क्या?












Click it and Unblock the Notifications