CG: भाजपा ने किया सीएम विष्णुदेव साय का वीडियो जारी, कांग्रेस से पूछा सवाल, इसमें अपमान जैसा क्या?

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन यादव और भाजपा विधायक मोतीलाल साहू, गजेंद्र यादव ने एक संयुक्त वक्तव्य में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर यादव समाज का अपमान करने के लगाए गए आरोप पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश-प्रदेश के हर तबके का अपमान और उनके साथ छल करने वाली कांग्रेस के लोगों के मुँह से इस तरह का मिथ्या प्रलाप कतई शोभा नहीं देता। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पास चूँकि कोई मुद्दा नहीं रह गया है, इसलिए वो इस तरह का प्रलाप करके झूठ फैला रहे हैं, लेकिन प्रदेश का जनमानस और कोई भी समाज अब कांग्रेस के झाँसे में नहीं आने वाला है।

bjp cg 600 jpg

भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन यादव और दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि सच तो यह है कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मोदीजी के विरुद्ध हिंसा के लिये उकसाया और यादव समाज को केवल लठैत और सतनामी समाज को केवल गाली देने वाला समाज कहा, उस पर शर्मिंदा होने या माफी मांगने के बजाय कांग्रेस द्वारा उल्टे बकवास करना घृणित और निंदनीय है। कांग्रेसियों को तब यादव और सतनामी समाज के अपमान की पीड़ा क्यों नहीं हुई जब नेता प्रतिपक्ष महंत ने कांग्रेस के ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही एक विधायक का नाम लेकर उसे भी एक मजबूत 'लाठी धरैया' और एक पूर्व विधायक का नाम लेकर उसे सिर्फ गाली दे सकने वाला बताया था। छत्तीसगढ़ के विकास में अपना अहम योगदान करने वाले विभिन्न समाजों का सार्वजनिक मंचों से खुला अपमान करने वाले कांग्रेसियों यह दोहरा राजनीतिक चरित्र प्रदेश की जनता देख रही है, समझ रही है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि बदज़ुबानी की पराकाष्ठा पार करते हुए विश्व के सबसे बड़े नेता, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माँ की गाली दी गई, तब कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता निर्लज्जतापूर्वक हँसता रहा, यह पिछड़े समाज के प्रति कांग्रेस की घोर दुर्भावना का शर्मनाक प्रदर्शन था। किसी कांग्रेसी ने इसकी निंदा करना तो दूर, किसी ने अपने चेहरे पर शिकन तक नहीं आने दी! उन्होंने कहा कि श्री मोदी जैसे नायक को जन्म देने वाली दिवंगत माँ के नाम की दुनिया की सबसे भद्दी गाली देने पर भी किसी भी कांग्रेसी को न तो इसमें महतारियों का अपमान लगा, न साहू समाज का, न ओबीसी समाज का और न ही भारत देश का अपमान लगा।

साहू ने कहा कि कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग के प्रति यह दुराग्रह शुरू से सामने आता रहा है और इसके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा भी हुई और फिर माफी भी मांगनी पड़ी थी। यह हैरत की बात है कि कांग्रेसियों को नेता प्रतिपक्ष महंत के बयान की निंदा करने के लिए उनके बयान का जिक्र करना अपमान लग रहा है पर वे अपने नेताओं के भद्दे बयानों पर खामोश रहते हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय बोले, बीजेपी का संकल्प पत्र हमारे लिए संविधान की तरह पवित्र दस्तावेज़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+