Chhattisgarh: डेढ़ माह बाद अपने किचन में लौटी BJP प्रत्‍याशी रूपकुमारी, परिवार के लिए बनाई मुनगा की सब्‍जी

Mahasamund Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। महासमुंद लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी अपने परिवार के साथ वक़्त गुजारने नज़र आई।

भाजपा नेत्री ने टिकट घोषणा के बाद से लेकर लगातार लोकसभा में दौरे शुरू कर दिए थे। शनिवार को उन्होंने काफी दिनों बाद आने किचन में प्रवेश किया।रूपकुमारी चौधरी ने अपने परिवार वालों के लिए मुनगा की सब्जी बनाई। चावल दाल रोटी के अलावा पति और बच्चों के पसंदीदा चावल पापड़ भी तले। इसके बाद फैमिली के साथ बैठकर भोजन किया।

cg

खास बात यह रही कि इस दौरान भी घर पहुंच रहे आगन्तुको से भी मिलती रहीं और खुद ही उनके लिए चाय भी तैयार करती रहीं। परिवार के साथ एक अच्छा वक़्त गुजारने के बाद वह पार्टी बैठक में शामिल होने डेढ़ बजे रायपुर रवाना हुई।

ज्ञात हो कि लोकतंत्र के महापर्व पर शुक्रवार को महासमुंद लोकसभा सीट को मतदान था। इस सीट पर भाजपा को अच्छा प्रतिसाद मिलने की संभावना है,यहां कुल मतदान 77.5 % होने का अनुमान है। महासमुंद छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट में शामिल है। यहां कांग्रेस की ओर से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मैदान में हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व विधायक रूप कुमारी चौधरी को मैदान में उतारा है। इस लोकसभा क्षेत्र में धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिला शामिल है।

यह भी पढ़ें पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में करेंगे चुनावी रैली, 29 अप्रैल को कोरबा दौरा संभावित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+