छत्तीसगढ़ः बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया अश्लील वीडियो

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल से हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक कैदी ने चाइल्ड पोर्न वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसके बाद मामले की जानकारी NCRB ने पुलिस मुख्यालय को दी। इसके बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शुक्रवार को FIR दर्ज की है। बता दें कि आरोपित कैदी जेल में हत्या के एक मामले में साल 2011 से उम्रकैद की सजा काट रहा है।

bilaspur prisoner shared adult video of minor from central jail

मामले को लेकर सिविल लाइंस थाना प्रभारी सनिप रात्रे ने बताया कि सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस मुख्यालय से जानकारी मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि 12 जुलाई को इसे सेंट्रल जेल से अपलोड किया गया है। इसके बाद जेल प्रशासन को सूचना दी गई। फिर अनुसंधान के बाद जानकारी मिली की कैदी त्रिलोचन देवांगन ने उस वीडियो को अपलोड किया है।

बता दें कि कैदी त्रिलोचन देवांगन हत्या के मामले में साल 2011 से बंद है। उसे उम्रकैद की सजा हुई है। इस वक्त कैदी जेल के जेजे सेक्शन में काम करता है। वहां पर कंप्यूटर ऑपरेट करता है। इसी दौरान उसने कहीं से पोर्न वीडियो निकालकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट से अनुमति के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इससे पूर्व ही NCRB ने छत्तीसगढ़ पुलिस को 80 चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड करने की रिपोर्ट भेजी थी, जो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ था। इन 80 वीडियो को राज्य के नंबर से पोस्ट किया गया था। इसमें 12 नंबर रायपुर के थे। जबकि 40 मोबाइल नंबर दूसरे राज्य के पाए गए। उन्हें संबंधित राज्यों की पुलिस को भेज दिया गया।

बता दें कि 9 माह पूर्व चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड और शेयर करने के मामले में रायपुर से बीबीए के 20 वर्षीय छात्र रविंद्र की गिरफ्तारी हुई थी। आरोपित छात्र ने साल 2019 में 27 मार्च को एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिसे कई लोगों ने देखा और शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+