छत्तीसगढ़ः बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चली मुठभेड़, 5 जवान शहीद

बीजापुर। शनिवार की सुबह से ही छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के सिंगरेल और पुर्णिया के बीच के इलाके में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए। वहीं 12 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को भी मार गिराया है। साथ ही कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है।

bijapur encounter between naxali and security force

Recommended Video

    Chhattisgarh: Bijapur में Naxal Attack में 5 जवान शहीद, 3 नक्सली भी ढेर | वनइंडिया हिंदी

    डीजीपी डीएम अवस्‍थी ने जानकारी दी कि मुठभेड़ के दौरान पांच जवान शहीद हो गए। वहीं 12 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं। SP कमल लोचन कश्यप ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ झीरम हमले के मास्टरमाइंड हिड़मा के गांव में हुई है। हमला करने वाले नक्सली उसी की टीम के सदस्य थे। काफी लंबे समय से गांव में नक्सलियों का जमावड़ा लग रहा था। इसकी सूचना पर जवान पहुंचे हुए थे।

    बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ पर डीजीपी डीएम अवस्थी, विशेष महानिदेशक (एंटी-नक्सल ऑपरेशंस) अशोक जुनेजा और अन्य अधिकारियों की एक आपात बैठक रायपुर में चल रही है। बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि शनिवार की सुबह से ही नक्सलियों और जवानों के बीच बड़ा एनकाउंटर चल रहा है। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदराज पी ने भी मुठभेड़ की पुष्टि की है। करीब चार से पांच घंटे चली मुठभेड़ शाम को 5 बजे तक खत्म हो गई। इसके बाद बैकअप के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई है। वहीं, शहीद जवानों के शव और घायल जवानों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+